आड़ी तिरछे लगे बाहनो से स्टैंड पर लगा जाम ,जिला कलेक्टर की फसी गाड़ी जाम में |
नादौती,कस्वे में उपखण्ड प्रशासन के आलाधिकारी एवं कर्मचारी आंख बद कर सो रहे है आज जाम में फसी जिला कलेक्टर की गाड़ी ।बस स्टैंड के हालात इतने खराब हैं कि आम जन साधन से तो दूर पैदल चलकर भी अस्पताल तक पहुंचने मे भारी समस्याओं का सामना करते हुए पहुचता है। यहां पंचायत समिति तिराहे से लेकर गुढ़ाचन्द्रजी रोड स्थित सहकारी बैंक के आगे तक आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सडक़ के दोनों और दुपहिया वाहनों के साथ चाट, पकौडी, फल शब्जी के ठेले अटे होने से जाम की समस्या दिन पर दिन नासूर बनती जा रही है। एक बार जाम लगने के बाद आधा घंटे से अधिक समय तक लगा रहता है। जिसकी वजह से कई बार जाम में वाहन फंस जाने से रोगियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
बस स्टैंड पर बेतरतीब ढंग से मोटर साइकिलो का अघोषित स्टैण्ड बन जाने से आए दिन जाम के हालात बन जाते है।जाम के हालातो से रोजाना जनता को रूबरू होना पडता है।
सोमवार लगभग तीन बजे जब जिला कलेक्टर गुढाचंद्रजी प्रशासन गाँव के संग शिविर में से बापस करौली जा रहे थे तव जाम लग जाने के कारण पुलिस को कड़ी मसस्कत कर जिला कलेक्टर की गाड़ी को जाम से निकाला | लगभग पंद्रह मिनट तक जिला कलेक्टर और पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती रही | जब जाकर जाम हटा और जिला कलेक्टर की गाड़ी जा सकी |
पुलिस बिभाग के द्वारा बस स्टैंड पर नहीं है ट्रेफिक कर्मियों की ब्यबस्था |
ग्रामीणों ने बताया की लगभग एक साल पूर्व पुलिस बिभाग के द्वारा 2 ट्राफिक पुलिस कानिस्टेवलो की ब्यवस्था कर रखी थी लेकिन अब कोई नहीं है ब्यबस्था |
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.