करौली जिला स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर मनाया करौली स्थापना दिवस

करौली जिला स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर मनाया करौली स्थापना दिवस

करौली जिला स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर मनाया करौली स्थापना दिवस
करौली, 19 जुलाई।जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने करौली जिले के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी चिरंजी लाल शर्मा, राजकीय सीनियर सैकेंड्ररी स्कूल परिसर में अशोक का पौधारोप कर आमजन को बधाई देते हुए जिले के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए विकास में सहयोगी बनने का संकल्प दिलाया। पौधारोपण के अवसर पर नगरपरिषद सभापति के प्रतिनिधी एवं मनोनीत पार्षद अमीनुद्दीन खान, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, सीओ जिला परिषद् शिवचरण मीणा, उपखंड अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भरतलाल मीणा ने भी वृक्षारोपण किया, इस दौरान प्रारंभिक रामूलाल, स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार शर्मा, वृक्षारोपण प्रभारी जलसिंह, घनश्याम मीणा, सदस्य फूलसिंह मीणा, चन्द्रेशगोयल, रंजीत मीणा, समाजसेवी बबलू शुक्ला भी उपस्थित रहे।
उपखंड कार्यालय मंडरायल में भी किया पौधारोपण
उपखंड अधिकारी मंडरायल कार्यालय परिसर में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया, वृक्षारोपण उपखंड कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने एक-एक पौधा रोप कर पौधे को जीवित रखने का संकल्प भी लिया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.