करौली, : कल बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। विगत वर्षों में शहर से निकल रहे NH-23 पर दुर्घटनाओं में दर्जनों मौतें हो चुकी हैं। मिडिया के द्वारा कई बार सावधान करने के बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
असल में, डिवाइडर पर जगह-जगह अनाधिकृत कट, टूटी रेलिंग दुर्घटनाओं का कारण है। NH मार्ग पर दोनों ओर बड़े पैमाने पर अतिक्रमणों से मार्ग संकरा और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर डिवाइडर और ब्रेकर नहीं होने से भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। हेलमेट नहीं लगाने और रॉन्ग साइड चलने की प्रवृत्ति भी जानलेवा साबित हो रही है।
आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार और आएगी हादसों में कमी? दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बाईपास की भी महती दरकार है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.