करौली। करौली नगर परिषद भवन में आज नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। आरोप-प्रत्यारोपों और हंगामे के बीच नगर परिषद का बजट पारित किया गया। शहर के लिए 113.69 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ, जिसे विधायक दर्शन सिंह, नगर परिषद की सभापति पूनम पचौरी और कार्यवाहक आयुक्त धर्मेंद्र वर्मा ने पार्षद दल के बीच प्रस्तुत किया।
बैठक में सफाई व्यवस्था, रोड लाइट और सड़क जैसी प्रमुख समस्याओं के मुद्दों को लेकर पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बैठक में रखा।
प्रमुख मुद्दे:
पार्षदों ने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए बजट में उचित प्रावधान की मांग की।
#करौली_नगर_परिषद #बजट #बैठक #पार्षद #समस्याएं #विकास
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.