करौली  पटवारी 6 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

करौली  पटवारी 6 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

करौली  पटवारी 6 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर,  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर करौली इकाई द्वारा  कार्यवाही करते हुए पूरन चंद खारवाल पटवारी, पटवार हल्का सायपुर व गुनेसरा, तहसील व जिला करौली को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक  डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की करौली इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि का विरासत के आधार पर नामान्तकरण खोलने की एवज में आरोपी पूरन चंद खारवाल पटवारी द्वारा 8 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस  राजेश सिंह के सुपर विजन में एसीबी की करौली इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक  जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया  उनके द्वारा मय टीम  ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पूरन चंद खारवाल पटवारी को परिवादी से 6 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पटवारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 1500 रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किये जा चुके हैं।

G News Portal G News Portal
665 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.