करौली पुलिस की कार्यवाही।

करौली पुलिस की कार्यवाही।

1. गुमशुदा को किया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में थानाधिकारी हिण्डौन सिटी वीरसिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए, कार्यवाही करते हुए एम.पी.आर. संख्या 01/22 में गुमशुदा वसीम पुत्र सलीम जाति मुसलमान निवासी गुलशन कोलोनी बरगमा रोड हिण्डौन सिटी को दस्तयाव किया गया।
2. पशु चोर चढा पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में थाना हिण्डौन सिटी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पशु चोर आसीन पुत्र कमरू निवासी जाति मुसलमान निवासी महताबपुरा गिरफ्तार कर पशु को बरामद किया गया।
3. शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में
52 पब्बा अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी मासलपुर शैलेन्द्र सिंह उप निरीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी ज्ञानेश उर्फ ंिटकु पुत्र श्री भगवतसिंह जाति राजपूत निवासी फतेहपुर थाना मासलपुर को 52 पब्बा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
4. असहनीय/तेज आवाज में डैक बजाते हुए गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में थाना कुडगॉव पुलिस द्वारा बस स्टैण्ड कुडगॉव में असहनीय व तेज आवाज में डैक मशीन बजाने पर आरोपी दिलराम पुत्र श्री केदार जाति मीना निवासी पाटौर थाना कुडगांव जिला करौली को गिरफ्तार कर डैक मशीनों को जप्त किया गया।
5. शांति भंग करने के पर आठ व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में थाना हिण्डौन सिटी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शान्ति भंग करने पर आरोपी भोला उर्फ खेमसिंह पुत्र विजयसिंह, रामरूप पुत्र लज्जाराम, अमन उर्फ कल्ला पुत्र शिवदोल मीना, भरतलाल पुत्र शिवयाल मीना तथा थाना लांगरा पुलिस द्वारा करवल सिंह पुत्र बाबूंिसह, राजीवकुमार पुत्र कालूराम, इकबाल उर्फ कल्ला पुत्र हमीद एवं थाना कुडगॉव द्वारा आरोपी भंवर पु़त्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.