स्मैक के विरूद्व करौली पुलिस की कार्यवाही

स्मैक के विरूद्व करौली पुलिस की कार्यवाही

Operation Flush Out’’ के तहत स्मैक के विरूद्व करौली पुलिस की कार्यवाहीः-
अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम 02 मिलीग्राम स्मैक जप्तः-
जिला पुलिस ने नशे के सौदागरांे पर कसा शिकंजाः-
थाना कोतवाली करौली की कार्यवाही:-
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत थाना कोतवाली करौली द्वारा कार्यवाही करते हुए स्मैक तस्कर कमल सिंह पुत्र बच्चू सिंह जाति मीना निवासी चिलाचौंद थाना सदर बाडी जिला धौलपुर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक 10 ग्राम 02 मिलीग्राम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
ज्ञातव्य रहे कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ (अफीम, स्मैक, गांजा, भांग) के उपयोग एवं परिवहन की शिकायते प्राप्त हो रही थी। कस्बा करौली, हिण्डौन सिटी, श्रीमहावीरजी, सपोटरा, टोडाभीम, नादौती तथा ग्रामीण इलाकों अवैध मादक पदार्थ स्मैक का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है, इस नशे से युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी स्मैक की लत बढने लगी है जिससे युवा वर्ग स्मैक के नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली प्रकाश चन्द के नेत्त्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ष्श्व्चमतंजपवद थ्सनेी व्नजश्श् चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त वृŸााधिकारी/थानाधिकारीगणों जिला साईबर सैल, जिला स्पेशल टीम को इस व्यवसाय में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्व ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
‘’Operation Flush Out’’ के तहत दिनांक 21.08.2021 को थानाधिकारी कोतवाली करौली रामेश्वर दयाल मीना पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता नटवर सिंह हैड कानि. 05, रघुवीर कानि. 229, बबली कानि. 318, सत्येन्द्र कानि. 1220 के रवाना होकर वास्ते गस्त व चैकिंग बदमाशान सब्जी मण्डी, हिण्डौन गेट, छतपाडा, हटरिया, मासलपुर गेट, करता हुआ चौबे की बगीची के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया, जो बाबर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर अचानक भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदेह होने पर तत्परता दिखाते हुए थानाधिकारी कोतवाली करौली रामेश्वर दयाल मीना पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा उक्त व्यक्ति को घेरा देकर पकडा, थानाधिकारी रामेश्वर दयाल मीना पुलिस निरीक्षक द्वारा भागने का कारण पूछा तो व्यक्ति घबराहट में संतोषप्रद जबाब नहीं दे पाया, इस प्रकार उक्त व्यक्ति का पुलिस जाप्ता को देखकर भागना व घबराना संदिग्ध आचरण को दर्शाता है। पुलिस टीम को इसके पास कोई भी आपत्तिजनक वस्तु होने का पूर्ण अंदेशा होने पर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमल सिंह पुत्र बच्चू सिंह जाति मीना निवासी चिलाचौंद थाना सदर बाडी जिला धौलपुर का होना बताया जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो 10 ग्राम 02 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली। जिसे नियमानुसार जप्त कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 275/21 धारा 8/21 Ndps Act मे पंजीबद्व किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है, कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की सम्भावना है।
ऽ अवैध मादक पदार्थ की कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
1. श्री रामेश्वर दयाल मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली करौली।
2. श्री नटवर सिंह हैड कानि. 05 थाना कोतवाली करौली।
3. श्री रघुवीर कानि. 229 थाना कोतवाली करौली।
4. श्री बबली कानि. 318 थाना कोतवाली करौली।
5. श्री सत्येन्द्र कानि. 1220 थाना कोतवाली करौली।
उपरोक्त पुलिस टीम के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा नगद ईनाम मय प्रसंशा-पत्र प्रदान किया जावेगा।
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो पर नकेल कसने एवं इस सामाजिक बुराई को जड-मूल से साफ हेतु लगातार ताबडतोड कार्यवाही जारी है।
जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ष्श्व्चमतंजपवद थ्सनेी व्नजश्श् के तहत नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार लिप्त लोगों पर काफी मात्रा में अंकुश लगा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये है। जिला पुलिस द्वारा आमजन को स्मैक के दुष्प्रभावांे के बारे में अवगत कराने हेतु स्वयं पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त वृŸााधिकारियों/थानाधिकारियों द्वारा सेमिनारों का आयोजन कर समझाईस की जा रही है। आमजन से अपील है कि अवैध मादक पदार्थो के बारे में कोई सूचना हो तो वह तुरन्त पुलिस नियत्रंण कक्ष करौली के टेलीफोन नम्बर 07464-220477/100 तथा मोबाईल/वाट्सअप नम्बर 8764864585/9530437313 पर दे आप द्वारा दी गई जानकारी व आपकी पहचान गुप्त रखी जावेगी।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.