अफीम के विरूद्व करौली पुलिस की बडी कार्यवाही

अफीम के विरूद्व करौली पुलिस की बडी कार्यवाही

’Operation Flush Out’’ के तहत अफीम के विरूद्व करौली पुलिस की बडी कार्यवाहीः-
ऽ अवैध मादक पदार्थ 167 ग्राम अफीम जप्तः-
ऽ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरांे पर कसा शिकंजाः-
ऽ थाना सदर हिण्डौन, साईबर सैल एवं डी.एस.टी की संयुक्त कार्यवाही:-
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत साईबर सैल एवं थानाधिकारी सदर हिण्डौन व जिला स्पेशल टीम द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अफीम तस्कर राकेश कुमार पुत्र गोपी सहाय जाति मीना निवासी नयागांव थाना पीलौदा जिला सवाई माधोपुर को कुल 167 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
ज्ञातव्य रहे कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ (अफीम, स्मैक, गांजा, भांग) के उपयोग एवं परिवहन की शिकायते प्राप्त हो रही थी। कस्बा करौली, हिण्डौन सिटी, श्रीमहावीरजी, सपोटरा, टोडाभीम, नादौती तथा ग्रामीण इलाकों अवैध मादक पदार्थ स्मैक का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है, इस नशे से युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी स्मैक की लत बढने लगी है जिससे युवा वर्ग स्मैक के नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली प्रकाश चन्द के नेत्त्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त वृŸााधिकारी/थानाधिकारीगणों जिला साईबर सैल, जिला स्पेशल टीम को इस व्यवसाय में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्व ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
ष्श्व्चमतंजपवद थ्सनेी व्नजश्श् के तहत दिनांक 20.08.2021 को थानाधिकारी सदर हिण्डौन कृपाल सिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता बनवारी हैडकानि0 1533, बच्चू सिंह कानि0 788, जीतेन्द्र सिंह कानि0 1211, धर्मवीर कानि0 1150, श्याम बिहारी कानि0 1357, उमेश कानि0 495 एवं सोरन सिंह कानि0 चालक 158 के रवाना होकर वास्ते गस्त व चैकिंग बदमाशान फुलवाडा, काचरौली करता हुआ पटौंदा की तरफ जाते हुये खेडा का पुरा, बगीची के पास एक युवक पैदल-पैदल पटोंदा की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस जीप को देखकर अचानक खेतों की तरफ जाने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदेह होने पर तत्परता दिखाते हुए थानाधिकारी सदर हिण्डौन कृपाल सिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा उक्त युवक को घेरा देकर पकडा, थानाधिकारी कृपाल सिंह उप निरीक्षक द्वारा भागने का कारण पूछा तो युवक घबराहट में संतोषप्रद जबाब नहीं दे पाया, इस प्रकार उक्त युवक का पुलिस जाप्ता को देखकर भागना व घबराना संदिग्ध आचरण को दर्शाता है। पुलिस टीम को इसके पास कोई भी आपत्तिजनक वस्तु होने का पूर्ण अंदेशा होने पर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र गोपी सहाय जाति मीना निवासी नयागांव थाना पीलौदा जिला सवाई माधोपुर का होना बताया जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो 167 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मिली। जिसे नियमानुसार जप्त कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण सं 513/21 धारा 8/18 Ndps Act मे पंजीबद्व किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है, कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की सम्भावना है।
ऽ अवैध मादक पदार्थ की कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
श्री कृपाल सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी सदर हिण्डौन, श्री घनश्याम सहायक उप निरीक्षक साईबर सैल, श्री राजवीर सिंह सहायक उप निरीक्षक जिला स्पेशल टीम, श्री रविन्द्रसिंह हैड कानि. 1565 जिला स्पेशल टीम, श्री बनवारी हैड कानि. 1533, श्री मानसिंह हैड कानि. 107, श्री बच्चू सिंह कानि. 788, श्री जीतेन्द्र सिंह कानि. 1211, श्री धर्मवीर कानि. 1150, श्री श्याम बिहारी कानि. 1357, श्री उमेश कानि. 495, श्री सोरन सिंह कानि. चालक 158 थाना सदर हिण्डौन, श्री जिलयसिंह कानि. 704, श्री मनीष कुमार कानि. 238, श्री पुष्पेन्द्र कुमार कानि. 1080 साईबर सैल, श्री नरेन्द्र कानि. 172, श्री गजेन्द्र कानि. 150, श्री रन्नोसिंह कानि., श्री मोहन सिंह कानि. 1093 एवं तेजवीर कानि. 1344 जिला स्पेशल टीम।
उपरोक्त पुलिस टीम के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा नगद ईनाम मय प्रसंशा-पत्र प्रदान किया जावेगा।
विशेष भूमिका:- सम्पूर्ण कार्यवाही में रविन्द्र ंिसंह हैड कानि. 1565 एवं पुष्पेन्द्र कुमार कानि. 1080 की सराहनीय भूमिका रही है।।

G News Portal G News Portal
65 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.