करौली- श्री महावीरजी- पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक को किया गिरफ्तार।

करौली- श्री महावीरजी- पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक को किया गिरफ्तार।

करौली- श्री महावीरजी- पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक को किया गिरफ्तार।
करौली- श्री महावीरजी- जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा के निर्देश पर जिले में इन दिनों “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” चलाकर अवैध हथियारों व अवैध नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए सभी थानों को निर्देशित कर रखा है ।इसी के साथ जिले के सभी थाने सक्रिय होकर लगातार अवैध हथियारों व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं ।तथा ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है ।श्री महावीरजी पुलिस ने हिंडोन व्रत अधिकारी किशोरी लाल के सुपर विजन में श्री महावीरजी थानाधिकारी धर्म सिंह मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। टीम द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपनी फोटो पोस्ट करने के मामले में पुलिस द्वारा सूचना एकत्रित की गई और 2 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कोडिया की बगीची नहर के पास से आरोपी रोहित मीणा पुत्र रमेश मीणा, उम्र 21 साल ,निवासी महस्वा ,थाना श्री महावीरजी को गिरफ्तार किया। आरोपी से तलाशी के दौरान एक लोडेड देशी कट्टा 12 बोर ,एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देखें वीडियो

https://youtu.be/GOE_aHFgfyY

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.