करौली- श्री महावीरजी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर को दबोचा।

करौली- श्री महावीरजी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर को दबोचा।

करौली- श्री महावीरजी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर को दबोचा।
करोली – श्री महावीरजी पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में इन दिनों जिले भर में वांछित अपराधियों व अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी के अंतर्गत जिले के सभी पुलिस थाने अलर्ट मोड पर इन कार्रवाइयों को अंजाम दे रहे हैं ।15 जुलाई को श्री महावीरजी पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक हिंडौन सिटी किशोरी लाल के नेतृत्व में श्री महावीरजी थानाधिकारी धर्म सिंह के द्वारा टीम का गठन कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र में अपराध का पर्याय बन चुके हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाश भूरा मीना और उसके एक साथी को हथियारों सहित दवोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूरा मीना, उम्र 33 साल ,निवासी को कोडिया ,थाना महावीर जी तथा उसके साथी अजय उर्फ हनी ,निवासी कोडिया, उम्र 22 साल को कोडिया नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी भूरा मीना से एक अवैध पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए ।वही उसके साथी अजय से तलाशी के दौरान एक मैगजीन व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए ।ज्ञात रहे कि आरोपी भूरा मीना भरतपुर संभाग में अपराध का पर्याय बन चुके कोडिया गैंग का मुख्य सरगना था और इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने ₹5000 का इनाम घोषित कर रखा था। यह लूट, हत्या ,मारपीट तथा बलात्कार के मामलों में वांछित था ।वहीं इसका साथी अजय भी क्षेत्र का वांछित अपराधी है तथा इस पर भी अवैध हथियारों ,लूट ,हत्या, मारपीट जैसे मुकदमे दर्ज हैं। तथा यह हत्या के एक मामले में भी फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर के पूछताछ शुरू कर दी है। और आशा है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद और भी बहुत सारे अपराधों में खुलासे हो पाएंगे।

देखें विडियो

https://youtu.be/BqAsmKJHHbQ

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.