करौली की दलपुरा ग्राम पंचायत ने की अनूठी पहल
करौली, 30 जून।यह सर्व विदित है कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर ने समूचे देश प्रदेश को न केवल हिलाकर रख दिया अपितु इससे अनगिनत घर परिवार भी अछूते नही रहे ऐसी विपरीत परिस्थितियों मे भी करौली जिले की पंचायत समिति नादौती की दलपुरा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता मीना ने अपनी पंचायत के सभी ग्रामवासियो के जीवन को बचाने के लिये अनूठे प्रयास कर एक नई मिसाल कायम की।अपने कदम बढाते हुए श्रीमती मीना ने सबसे पहले पंचायत की टीम के सहयोग से ग्राम पंचायत को स्वच्छ करवाया तथा ग्रामवासियांे को गांव मे कचरा इधर उधर नही फेकने की सलाह दी इस सलाह का लोगो ने पूरे अनुशासन से पालन कर उनका सहयोग करते हुए हर घर को स्वच्छ रखा श्रीमती मीना ने कोरोना के दौरान घर घर जाकर सैनेटाईजर, मास्क का वितरण कराया साथ ही चौराहो पर होने वाली भीड को एकत्रित नही होने दिया इससे गांव सैनेटाईज ही रहा उन्होने जानवरो के बाडे मे भी सैनेटाईज करवाये।
गवं मे जैसे ही कोरोना का पहला रोगी पॉजिटिव मिला उसके ईलाज मे कोई कोताही नही बरती, अपने जीवन की परवाह नही करते हुए रोगी को अपने पति धुंधीराम मीना के साथ अपनी निजी वाहन से जयपुर भिजवाया और उसे नई जिंदगी दी। गांव मे दूसरी लहर के दौरान मात्र 14 कोरोना पॉजिटिव पाये जिनमे से सिर्फ 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई बाकि 13 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।यह करामात सिर्फ और सिर्फ संगीता मीना के प्रयासों से ही संभव हो पाया।
गांव मे सभी व्यक्तियों की सुरक्षा के लिये उन्होने भरपूर प्रयास किये। गरीब, असहाय, कमजोर व्यक्तियों को लगभग हर 5वें दिन राशन किट पहूंचाकर लोगो मे कोरोना से लडने की ताकत दी।उन्होने राशन किट मे 5 किलो आटा, दाल, नमक, आलू, प्याज, टमाटर, तेल दिया गया साथ ही ग्राम पंचायत मे आने वाले 7 राजस्व गांवो मे भी सोडियम हाईपोक्लोराईट का छिडकाव करवाया साथ ही चिकित्सा टीम के साथ जाकर जुकाम, खासी, बुखार होने वाले लोगो की पहचान कर दवाई किट का वितरण करवाया गया। सभी लोगो को कोरोना नियमों की पालना करने के लिये प्रोत्साहित किया। गांव मे 45 वर्ष की आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से लाकर 90 प्रतिशत को पहली डोज एवं 80 प्रतिशत को दूसरी डोज लगवाकर उनका कोरोना से डर को दूर किया। 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 40 प्रतिशत युवाओं को वैक्सीन की डोज लगवाई गई है। ग्राम मे लगभग 7 हजार की जनसंख्या है।
उन्होने बताया कि दलपुरा गांव मे कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये संपूर्ण ग्राम पंचायत मे जन अनुशासन पखवाडे के तहत विभिन्न गतिविधियो पर प्रतिबंध भी लगाया और संक्रमण को रोकने के लिये घर घर जाकर लोगो को समझाईश कर घर पर ही रहने के लिये पाबंद किया। जिसका ग्रामवासियों ने भी पूरी तरह से सहयोग किया और ग्राम पूरी तरह से कोरोना मुक्त बना है। साथ ही सभी ग्रामवासियों के साथ चर्चा की जाती है कि अभी कोरोना का खतरा खत्म नही हुआ है इसलिये सभी को सतर्क व सजग रहना है।