राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
नादौती | सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय नादौती में आगामी 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शुरू कर दी है। न्यायधीश रजनीश ने अधिवक्ताओं की मिटिंग ली। इसमें राष्ट्रीय लोकअदालत के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार करने और प्रकरण को समझौता के माध्यम से निस्तारण करने के लिए पक्षकारों से समझाइस करें। जिससे अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण लोकअदालत में किये जा सकें। नादौती अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट जयसिंह राजपूत सहित सभी अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोकअदालत में रखें जाने वाले प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निस्तारण करवाने में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया। नादौती अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट जयसिंह राजपूत, राजबहादुर मीना, सुरेशचंद शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, जेलसिंह बरगी, अर्जुनसिंह वांकावत, दिनेश मीना, आदेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र गुर्जर, मिथलेशसिंह, भवानसिंह गुर्जर, मुकेश कुमार शर्मा, रमेशचंद बैरवा आदि उपस्थित थे।