नादौती : 10 माह से फरार पेड़ चोरी के चार आरोपियों को किया गिरफ़्तार

नादौती : 10 माह से फरार पेड़ चोरी के चार आरोपियों को किया गिरफ़्तार

नादौती से देवा शास्त्री की रिपोर्ट |
थाना पुलिस ने 10 माह से फरार पेड़ चोरी के चार आरोपियों को बस स्टैंड गुढाचंद्रजी से गिरफ़्तार किया है |
थाना अधिकारी भगवान सिंह ने बताया की दस माह पूर्व नादौती थाने में सुरेन्द्र सिंह सिह पुत्र गजराज सिह निवासी मालुपाडा ने अपने खातेदारी के खेत से तीन ववूल के पेड काट कर दिनाक 23.02.21 को चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था आरोपी तभी से फरार थे | गुढाचंद्रजी चोकी प्रभारी कैलाश चन्द्र उ.नि. मय कानि. रविन्द्र ,राजेन्द्र द्वारा कस्वा गुढाचन्द्रजी के वस स्टेन्ड गुढाचन्द्रजी से आरोपी भान सिह पुत्र सूरजमल उम्र 65 बर्ष ,महेन्द्र पुत्र भान सिह उम्र 39बर्ष, विजय सिह पुत्र रामचरण उम्र 49 बर्ष , रजन पुत्र जय सिह उम्र 63 साल सभी जाती गुर्जर निवासी मालुपाडा को गिरप्तार किया गया है |

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.