अधिकारियो ने किया विद्यालयों का निरीक्षण-करौली

अधिकारियो ने किया विद्यालयों का निरीक्षण-करौली

अधिकारियो ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
करौली, 18 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में करौली जिले में शिक्षण संस्थानों कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं के लिये विद्यालयों इत्यादि के खुलने की स्थिति के बारे में अधिकारियों ने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त बनाये रखने के निर्देश विद्यालय प्राचार्यों को दिये। विद्यालयों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सैनेटाईजर का उपयोग किया गया। साथ ही बच्चों को मास्क लगाकर आने एवं कक्षा में प्रवेश से पूर्व हाथों को सैनेटाईज करने, कोरोना गाईडलाईन के हिसाब से दूरी बनाये रखने, के निर्देश दिये।विद्यालयों का निरीक्षण सभी उपख्ंाड अधिकारी, तहसीलदार, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सहित विभिन्न अधिकारियों ने विद्यालयों का अवलोकन कर कोरोना गाईडलाईन की पालना करने के निर्देश दिये।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.