गुरुवार रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक कार को लगा दी आग – करौली

गुरुवार रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक कार को लगा दी आग – करौली

करौली के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक कार को आग लगा दी। धू-धूकर कार जलकर कबाड़ में बदल गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय के पीछे मनोज पाल की अल्टो कार घर के बाहर खड़ी थी। देर रात अज्ञात बदमाशों ने कार में आग लगा दी। आग से धू-धूकर जल रही कार के टायर फटने की आवाज सुनकर परिवार बाहर निकल कर आया। कार को आग की लपटों को घिरा देखा। पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन उससे पहले आग से जलकर कार कबाड़ में तब्दील हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी उसके घर पर हथियारबंद बदमाशों ने हमले का प्रयास किया था। जिसमें एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.