करौली में कुडगांव थाना क्षेत्र के बाढ़ गुलाल गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद के चलते खेत पर काम कर रहे एक परिवार पर की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर हमलावरों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सालय में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैला देवी डीएसी महावीर सिंह के अनुसार कुडगांव के बाढ़ गुलाल गांव निवासी राजधर गुर्जर का राधेश्याम से पिछले लम्बे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर राजधर अपने बेटे सतीश के साथ खेत पर फसल की कुट्टी कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के राधेश्याम, रामवीर, जीतू, सुखवीर और वीरेंद्र हथियारों से लैस होकर वहां आए और 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी। बीच बचाव के लिए आये देशराज, राजेश विरम आदि पर भी फायर किए गए। गोली लगने से सतीश (18) की मौत हो गई, जबकि सतीश, देशराज, विरम, राजेश और राजधर घायल हो गए। घायल देशराज व विरम को गंभीरावस्था में जयपुर रेफर किया गया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.