गुढ़ाचंद्रजी-सिकंदरा सड़क मार्ग पर गिदानी मोड़ के पास मंगलवार देर शाम को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा तीन जनों की गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।
गुढ़ाचंद्रजी पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि मंगलवार देर शाम को गुढ़ाचंद्रजी सिकंदरा सड़क मार्ग पर गिदानी गांव के पास मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सको ने शेर सिंह पुत्र रामरूप जाति गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी गिरधरपुरा (सिकंदरा) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में रामवीर पुत्र मेहताब राजपूत निवासी झापडास, विश्राम पुत्र रामसहाय निवासी गिरधरपुरा, समय सिंह गुर्जर ओर उम्मेद गुर्जर निवासी धांगड़ का पूरा गंभीर रूप से घायल हो गए चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.