दो दुकानों में बुधवार देर रात आग लगने से दहशत फैली – मासलपुर

दो दुकानों में बुधवार देर रात आग लगने से दहशत फैली – मासलपुर

करौली : मासलपुर के बड़ा बाजार में दो दुकानों में बुधवार देर रात आग लगने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी के टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाया। आग से दुकानों में रखा करीब 5 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया। मासलपुर थाना अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ा बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रामकेश व पवन की चाय-नाश्ता की दुकानों में रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकानों में रखे तेल के आग पकड़ने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से पवन की दुकान में करीब सवा दो लाख रुपए और रामकेश की दुकान में करीब पौने तीन लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.