शांति समिति की मिटिंग शहर चौकी पर ली गयी – नादौती

शांति समिति की मिटिंग शहर चौकी पर ली गयी – नादौती

दिनांक 16.05.21

श्रीमान के आदेश की पालना में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय करौली की अध्यक्षता में उपखण्ड मजिस्ट्रेट नादौती, श्रीमान वृताधिकारी टोडाभीम थानाधिकारी नादौती एवं विकास अधिकारी नादौती व कस्बा शहर के गणमान्य मौजीज व्यक्तियों की शांति समिति की एक मिटिंग शहर चौकी पर सोशल डिस्टेन्स व कोरोना गाईडलाईन की पालना कराते हुए ली गई । पीछले दिनो से मंदिर व मस्जिद पर लगे लाउड स्पीकरो की ध्वनी से उत्पन्न विवाद व इस क्रम में दर्ज मुकदमात के मध्यनजर के सम्बन्ध में दोनो पक्षों को तस्सली से एक-एक करके सुना गया । प्रशासन व पुलिस के मौजूद अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया । सभी की समझाईस की गई । दोनो पक्षों में एक पक्ष के 7 मौजीज आदमियों की एक कमेटी के नाम लिये गये तथा दूसरे पक्ष से 10 लोगों के नाम लिये जाकर दोनो पक्षों की ये शाति समिति बनायी जाकर विचार विमर्श हुआ कि आईदा कोई भी विवाद उत्पन्न होने की स्थिति पायी गई तो सर्वप्रथम दोनो कमेटियां आपस में एक दूसरे की समस्याएं एक दूसरे के समक्ष रखेगें जिनका ये लोग अपने स्तर पर समाधान करेगें और अगर कमेटियों के स्तर पर समाधान नहीं हुआ तो पुलिस और प्रशासन को नियमानुसार अवगत करायेगें सभी पूर्ण सहयोग करेगें । ताकि अनावश्यक विवाद नहीं बढे।
सभी को कोरोना गाईडलाईन की पालना करने व घर परिवार जानकार रिश्तेदारो से पूर्ण पालना जन अनुशासन बनाये रखकर पालना कराने की हिदायत दी गई। मौके पर गस्त एवं निगरानी जारी है।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.