मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण पश्चात प्रकाशन
जिले में अंतिम प्रकाशन के समय 10 लाख 14 हजार 521 मतदाता
करौली, 18 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2021 के आधार पर मतदाता सूचियों के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूचियों को अंतिम प्रकाशन सोमवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण पश्चात अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं के नाम जुडने के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 14 हजार 521 हो गई। उन्होने बताया कि टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में 140070 पुरूष व 119208 महिला, हिण्डौन में 138340 पुरूष व 121661 महिला, करौली में 129342 पुरूष व 110123 महिला एवं सपोटरा में 139226 पुरूष एवं 116551 महिला मतदाता है। मतदाता सूचियों में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मतदाताओं की सहायता एवं शिकायतों की सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1950 की सुविधा प्रदान की गई है। किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय में इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.