राजस्थान का पहला मामला, दोनों हाथों से दिव्यांग ने पैर में लगवाई कोरोना वैक्सीन।

राजस्थान का पहला मामला, दोनों हाथों से दिव्यांग ने पैर में लगवाई कोरोना वैक्सीन।

टोडाभीम : कोरोना महामारी से बचाव के लिए आमजन को सरकार की ओर से निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रहीं हैं। शुक्रवार को करौली जिले में वैक्सीन लगाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान करौली जिले के टोडाभीम स्वास्थ्य केन्द्र पर एक दिव्यांग को पैर मे वैक्सीन लगाई गई। दोनों हाथ नहीं होने के कारण चिकित्साकर्मियों ने उसकी पैर की जांघ में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई। टोडाभीम के भैंसा गांव निवासी करन सिंह महावर (35) ने बताया कि एक दुर्घटना में उसके दोनों हाथ कट गए थे। ऐसे में शुक्रवार को जब वह कोरोना महामारी से बचाव के लिए दूसरी वैक्सीन लगवाने स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचा तो चिकित्साकर्मी ने उसे बाई जांघ में वैक्सीन लगाई। टोडाभीम के वैक्सीन प्रभारी मोहम्मद नदीम ने बताया कि दोनों हाथों से दिव्यांग करन सिंह को पहली डोज 5 अगस्त को लगाई गई, जबकि दूसरी डोज उसे शुक्रवार को लगाई गई। दोनों डोज पूरी होने पर वैक्सीन प्रभारी ने करन सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया। आपको बता दे, कि सभवतय कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज पैर की जांध पर लगाने का यह पहला मामला है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.