हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवसः-जिला कलक्टर-करौली

हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवसः-जिला कलक्टर-करौली

हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवसः-जिला कलक्टर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरोना गाईडलाईन का विशेष रूप से रखें ध्यान
करौली, 18 जनवरी। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई कोरोना गाईडलाईन की पूर्ण रूप से पालना की जावंेगी।
जिला कलक्टर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्हों़ने बताया कि समारोह में आने वाले सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों, शहीदों की वीरांगनाएं, स्वतंत्रता सैनानियों की पत्नियों, सेवानिवृत सैनिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि किसी को भी असुविधा न हो इसके लिए प्रोटोकाल के रूप में कार्मिक लगाएं जाए। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एवं नगर परिषद आयुक्त स्टेडियम का समतलीकरण, साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों पर प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 8.15 बजे जिला कलक्टर निवास पर एवं प्रातः 8.30 बजे कलक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम करौली में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ ही आरंभ होगा। इसके तत्काल बाद पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन प्रसारण, प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी, प्रातः 9.20 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाहन पार्किंग व्यवस्था,चिकित्सा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा लाउडस्पीकर, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार रिहर्सल के दौरान चिकित्सा व्यवस्था एवं 26 जनवरी को मुख्य समारोह में पूरी मेडिकल टीम की व्यवस्था के लिये सीएमएचओ को निर्देश दिए।
बैठक में अति. जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर कोषाधिकारी भरत लाल मीना, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, पीएचईडी रामनिवास मीना, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, सहित पशुपालन, वन, कृषि, समाज कल्याण, श्रम कल्याण व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.