स्व. कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला के कथनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन आज

स्व. कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला के कथनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन आज

 

हिंडौनसिटी, : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला स्थल पर आज स्व. कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला के कथनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। गुर्जर महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

इस पुस्तक का संकलन आयकर विभाग की प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल सुनीता बैंसला ने किया है, जो स्वयं कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुत्री हैं। पुस्तक में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला द्वारा समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया गया है।

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर समाज सहित एमबीसी समाज में सामाजिक न्याय महायुद्धा के नाम से जाने जाते हैं।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के गुर्जर सांस्कृतिक (जोठ गीत) कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
267 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.