करौली के टोड़ाभीम उपखंड के बालघाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर घर आ गए। जिन्होंने गुरुवार सुबह बिना पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी अबजीत कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे गढ़ी गांव खनन क्षेत्र में कृष्ण मीणा (16) निवासी गढ़ी गांव की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बज कृष्ण घर से निकला था। करीब एक घंटे बाद सूचना मिली कि मृतावस्था में कृष्ण गढ़ी गांव स्थित खनन क्षेत्र में पड़ा है। लाश मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को लेकर वह घर आ गए। पुलिस को सूचना नहीं देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कृष्ण 11 वीं क्लास का स्टूडेंट था। रात को वह खनन क्षेत्र में चला गया। जहां गिरने से उसकी मौत हो गई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.