अज्ञात कारणों से मृतक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी – टोडाभीम

अज्ञात कारणों से मृतक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी – टोडाभीम

अज्ञात कारणों से मृतक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

करौली जिले टोडाभीम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुढावल के ग्राम भोलू की कोठी में अज्ञात लोगों ने संदिग्ध अवस्था में कैलाश का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर थानाधिकारी अबजीत कुमार मीणा सहित बालघाट पुलिस प्रशासन , टोडाभीम थाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद तथा पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा घटित घटना स्थल पर पहुंचे, जहां मृतक के गले,सिर एवं हाथों पर धारदार हथियार के चोटों के निशान दिखाई दिये , जैसे ही पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू किया तो मृतक शव के स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक लगभग 6:00 बजे भोलू की कोठी से मोहनपुर कच्ची सड़क पर मृतक के ताऊ का लड़का काले नामक ट्रैक्टर ले जा रहा था उसको जब यह मृतक शव दिखाई दिया तो उसने उसे पहचान लिया और अपने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मृतक कैलाश के शव के पास पहुंचे। तब पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर टोडाभीम थाना पुलिस बालघाट थाना पुलिस एवं पुलिस उपाधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलवाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बालघाट राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया । चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।अज्ञात कारणों से मिली संदिग्ध अवस्था में लाश को देखकर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा ने बताया मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है ।

देखें विडियो

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.