बीमार लावारिस महिला व पुरूष को भिजवाया अपना घर-महुआ

बीमार लावारिस महिला व पुरूष को भिजवाया अपना घर-महुआ

बीमार लावारिस महिला व पुरूष को भिजवाया अपना घर
महुआ 27 मार्च। पीड़ित सेवा ही ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुआ द्वारा गुरुवार देर शाम मेहंदीपुर बालाजी से बीमार लावारिस 22 वर्षीय पुरुष व शुक्रवार को महुआ उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित प्रधानजी के कटले से एक बीमार 28 वर्षीय महिला को महुआ थाना के माध्यम से अपना घर आश्रम भरतपुर भिजवाया।
अपना घर सेवा समिति महुआ के मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि अपना घर सेवा समिति महुआ को मेहंदीपुर बालाजी से सूचना मिली कि एक पुरुष लावारिस हालत में कचरे में पड़े हुए हैं सूचना पर महुआ अपना घर समिति के वेद प्रकाश लालाराम सैनी विजय सिंह नरूका हरि सिंह मीणा व भुसावर अपना घर सेवा समिति के अशोक भारती राजेंद्र मित्तल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे और गंभीर बीमार लावारिस पुरुष को एंबुलेंस के माध्यम से अपना घर भरतपुर भिजवाया। इसी प्रकार शुक्रवार देर शाम महुआ उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित प्रधानजी के कटले से व्यापारियों ने एक बीमार लावारिस 28 वर्षीय महिला की सूचना दी जिस पर अपना घर सेवा समिति महुआ के संस्था पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार पहुंचकर उक्त महिला प्रभु जी को थाने लेकर आए जहां अपना घर आश्रम भरतपुर से एंबुलेंस मंगवा कर महिला सेवादारों के साथ अपना घर आश्रम भरतपुर भिजवाया गया।
इस अवसर परअपना घर सेवा समिति महुआ के अध्यक्ष अशोक जैन कोषाध्यक्ष प्रेम चंद गोयल संरक्षक हरि सिंह मीणा संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी महुआ थाना ए एस आई राजेश चैधरी रविंद्र कांस्टेबल बने सिंह गौरी शंकर धर्मराज सहित पुलिस स्टाफ वअपना घर सेवा समिति महुआ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.