लॉकडाउन व नियमों की पूर्ण रूप से पालना करते हुए सुरक्षित रहे – करौली

लॉकडाउन व नियमों की पूर्ण रूप से पालना करते हुए सुरक्षित रहे – करौली

लॉकडाउन व नियमों की पूर्ण रूप से पालना करते हुए सुरक्षित रहे
करौली, 11 मई। कोरोना संक्रमण के मामलो मे लगातार वृद्धि को ध्यान मे रखते हुए आमजन के हित मे कोरोना गाईडलाइन्स व सरकार द्वारा लगाये गये लॉकडाउन का पूर्णतय पालन करना चाहिए, जिससे की संक्रमण की चैन को तोडा जा सके, इसके लिए आमजन के हित को ध्यान मे रखते हुए निरन्तर आमजन को कोविड-19 के प्रति सतर्क व जागरूक रहने का संदेश दिया जा रहा है जिससे की जीवन सुरक्षित रहे। इसके लिए आवश्यक है कि हम मास्क के साथ साथ सैनेटाईजर को भी अपने दैनिक जीवनचर्या में शामिल करें और कोरोना बचाव के नियमों का पूर्णतयः पालन करें जिससे की होने वाले कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना ने बताया कि मंगलवार को जागरूकता वाहनों के माध्यम से कलेक्ट्रेट सर्किल, बस स्टैण्ड, फूटाकोट, बडा बाजार, यूनियन सर्किल, मदनमोहनजी मंदिर, गदका की चौकी, इन्द्रा कॉलोनी, पाण्डेकाकुआ सायनाथ खिडकिया, तांबे के टोरी सहित अन्य स्थानों पर घूमकर लोगो का जागरूक किया गया।इसी प्रकार उपख्ंाड क्षेत्र हिण्डौन, टोडाभीम नगर परिषद क्षेत्र मे भी आमजन को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक व सतर्क रहते हुए बार बार हाथ धोने, मास्क का उपयोग करने, वेबजह घर से बाहर नही निकलने, सोशल डिस्टेन्सिंग की पालना करने, भीड भाड वाले इलाकों में जाने से बचने इत्यादि उपायों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले मे नगर परिषद के कचरा संग्रहण वाहनों द्वारा व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा माईक सिस्टम के द्वारा आमजन को शहर मे सतर्कता व जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है एवं जगह जगह पंपलेट व पोस्टर के माध्यम से भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
2

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.