उपखंड अधिकारियों ने किया वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण
करौली,9 अप्रैल। जिले में कोविड-19 के तहत लगायी जा रही कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारी करौली देवेन्द्र सिंह परमार ने धनीराम सरपंच का पुरा, भिण्डपुरा, फतेहपुर सहित अन्य वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण कर निर्देशित किया की 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रेरित करें, इसी प्रकार सपोटरा उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बाजना, एवं बापौती सेंटर व उपखंड अधिकारी टोडाभीम दुर्गाप्रसाद मीणा ने वैक्सीनेशन सेंटरों का अवलोकन कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।