करौली जिले में मित्राय बी ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा 300 से अधिक पुलिस मित्रों को विशेष टी-शर्ट वितरित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन करौली कलेक्ट्रेट स्थित टाउन हॉल में किया गया, जहां जिला पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में पुलिस लोगो एवं "पुलिस मित्र" प्रिंटेड टी-शर्ट पुलिस मित्रों को प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) गुमानाराम जाट, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) अनुज शुभम और जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समाजसेवी बबलू शुक्ला ने बताया कि मित्राय बी ह्यूमन फाउंडेशन पूरे प्रदेश में सामाजिक कार्यों में सहयोग और सेवा के लिए समर्पित है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि टी-शर्ट पहनने से पुलिस मित्रों की पहचान स्पष्ट होगी और वे पुलिस के अभियानों में अहम भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने सभी पुलिस मित्रों से समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को सहयोग देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट नवल किशोर शर्मा, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा, पूर्व पार्षद ललित हरदेनिया, महेंद्र सुरोठिया (पूर्व उप सरपंच) और धर्मेंद्र शर्मा धर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
एडवोकेट नवल किशोर शर्मा और डॉ. विनीत शर्मा ने सभी अधिकारियों और पुलिस मित्रों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक पुलिस मित्रों ने भाग लिया। मंच संचालन का कार्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमानाराम जाट ने किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.