प्रशासन गांव की ओर शिविर में राजस्व अधिकारी आम रास्तों पर करें ध्यानाकर्षण आमजन एवं किसानों की समस्या का करे हल
टोडाभीम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जहांनगर मोरड़ा में राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते राजस्व विभाग की सीट के कहीं कहीं तो नामोनिशान नजर नही आ रहा है जबकि राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन लगभग सभी ग्राम पंचायतों में होता आ रहा है ऐसे में राजस्व विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि जिस ग्राम पंचायत के अंदर राजस्व विभाग की सीट के अनुसार आम रास्ते हैं उनका सीमा ज्ञान कराकर आम रास्तों को क्लियर करवाने की आवश्यकता है जिससे क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े आपकी जानकारी बता दें कि ग्राम पंचायत जहांनगर मोरड़ा में कई रास्ते किसानों के खेतों के लिए सीट के अनुसार बने हुए हैं जिनका अब कहीं कहीं तो नामोनिशान नजर नहीं आता और कहीं दिखाई भी देता है तो लगभग 5 फीट 4 फीट 3 फीट ही दिखाई देता है ऐसे में किसानों को अपने खेतों को जुताने से लेकर फसल उत्पादन करने के उपरांत उत्पादन फसल को वापस अपने घर पर लाने के लिए साधनों को निकालने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कई बार तो आप से कहासुनी तक हो जाती है इसलिए प्रशासन गांव के शिविर में राजस्व विभाग की सीट के अनुसार राजस्व कर्मचारियों द्वारा सीट के रास्तों का अवलोकन कर सीमा ज्ञान कराकर रास्ते को साफ कराने की आवश्यकता है। हम हम मानते हैं कि हमारे ही कुछ किसान भाइयों द्वारा आम रास्तों को अपने खेतों में मिला लिया होगा लेकिन बाद में बात से बचने के लिए प्रशासन से अनुरोध है कि किसान भाइयों को समझाइश कर किसानों को अपने उचित सीमा ज्ञान का ध्यानाकर्षण करवाते हुए रास्तों को खाली करवाना आवश्यक है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.