डकैतगिरोहगिरफ्तार_करौली
डकैती की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश एवं 04 डकैत गिरफ्तार:-
शपुलिस अधीक्षक करौली श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि आज दिनांक 30.10.2021 को रात के करीब 1.00 बजे गांव क्यारदा थाना नई मण्डी जिला करौली में हुई डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिंल हुई है।
ज्ञातव्य रहे कि दिनांक 30.10.2021 को रात के करीब 1.00 बजे थाना नई मण्डी पर सूचना मिली की गांव क्यारदा में लखन के घर में घुसकर 5-7 बदमाशों ने फायरिंग कर मारपीट की है व समान लूट कर ले गये हैं एवं एक बदमाश को गांव वालों ने पकड लिया है। सूचना पर थाना नई मण्डी से श्री भंवरसिंह कर्दम उ0नि0 द्वारा अति अल्प समय में हीे घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लेकर पहुॅच कर घटना की जानकारी ली गई तथा वारदात कर भागे बदमाशों के हुलिया व भागने की दिशा की जानकारी एकत्र की गई। प्रकरण दर्ज किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रकाश चन्द व श्रीमान वृत्ताधिकारी हिण्डौन किशोरीलाल के सुपरविजन एवं गिर्राज प्रसाद पु0नि0 थानाधिकारी नई मण्डी हिण्डौन के नेतृत्व में टीमों का गठन कर शीघ्रताशीघ्र घटना में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दियेे। गठित टीमों द्वारा गांव वालों द्वारा मौके पर पकडे गये आरोपी शंकर सिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत निवासी सिंहपुर थाना दिगड्डा जिला नरसिंहपुर म0प्र0 से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी एकत्र कर आरोपी 1. मणीप्रकाश उर्फ मनीष उर्फ कल्ला पुत्र रामखिलाडी जाटव 2. भीमराज उर्फ भीम पुत्र रूग्गालाल जाटव 3. भीमसिंह उर्फ भीमा पुत्र किशोरसिंह राजपूत सभी निवासी बांसमोरडा थाना बालघाट जिला करौली को गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपी शंकरसिंह को बाद ईलाज अस्पताल से गिरफ्तार किया जावेगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.