जलियावाला बाग दिवस पर दो मिनट का मौन करौली

जलियावाला बाग दिवस पर दो मिनट का मौन करौली

जलियावाला बाग दिवस पर दो मिनट का मौन
करौली, 12 अप्रेल। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शनसिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष एवं भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आयोजन के उपलक्ष्य में 13 अप्रेल को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जलियावाला बाग दिवस पर दो मिनट के मौन के साथ गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम कराया जाएगा उक्त कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक को दिए गए है।
सामाजिक प्रतिनिधियों का सम्मेलन 14 अप्रेल को-
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शनसिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष एवं भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आयोजन के उपलक्ष्य में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर सर्वसमाज की भूमिका शांतिपूर्ण प्रदेश के लिए सभी सामाजिक प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा उक्त कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दिए गए हैं।

G News Portal G News Portal
49 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.