दो बदमाश झपट्‌टा मारकर एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए – हिण्डौन

दो बदमाश झपट्‌टा मारकर एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए – हिण्डौन

करौली में हिण्डौन के नई मंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाश झपट्‌टा मारकर एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात सवाई माधोपुर के वजीरपुर निवासी ललिता शर्मा के साथ उस समय हुई दोपहर को वह अपनी जेठानी कमला के बीमार होने पर हिण्डौन जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। एसडीएम कार्यालय मोड़ पर टेंपो से उतरने के बाद दोनों महिलाएं पैदल अस्पताल की ओर जा रही थी। उपखंड कार्यालय के समीप सामने से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक ने ललिता शर्मा के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से बाइक से फरार हो गए।

G News Portal G News Portal
59 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.