सट्टे की खाईवाली करते दो व्यक्ति दबोचे सट्टा राशि 1850/- रूपये बरामद

सट्टे की खाईवाली करते दो व्यक्ति दबोचे सट्टा राशि 1850/- रूपये बरामद

सट्टे की खाईवाली करते दो व्यक्ति दबोचे
सट्टा राशि 1850/- रूपये बरामद
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में जिले अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कैलादेवी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुए आरोपी रामसिह पुत्र श्यामा जाति माली आयु 45 साल निवासी कैलादेवी थाना कैलादेवी को कस्बा कैलादेवी को सट्टा राशि 1050 रूपये एवं थाना हिण्डौन सिटी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी शेरु पुत्र मगतू जाति मुसलमान भिस्ती निवासी महताबपुरा थाना हिण्डौनसिटी जिला करौली को सटटा राशि कुल 800 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया।
दो जुआरी पुलिस गिरफ्त में
जुआ राशि 1920/- रूपये बरामद
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में जिले अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना हिण्डौन सिटी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जाटव बस्ती आम रास्ते मे जुआ खेलते हुए आरोपी पिन्टू पुत्र सुरेश जाति वाल्मिकी निवासी जाटव बस्ती हिण्डौन सिटी, आकाश पुत्र निजू जाति वाल्मिकी निवासी हरिजन बस्ती चूडे दरवाजा हिण्डौन सिटी जिला करौली को गिरफतार जुआ राशि 1920 रूपये जप्त की गई।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.