शातिर जेब तरास गैंग को दबोचा – करौली

शातिर जेब तरास गैंग को दबोचा – करौली

शातिर जेब तरास गैंग को दबोचा
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिनसिनवार द्वारा कार्यवाही करते हुए बालाजी कस्बे में होटल में रूकी हुई दिल्ली की शातिर जेब तरासी गैंग के मुख्य सरगना सहित खालिद पुत्र जहुर जाति शेख मुसलमान निवासी रानीसैतपुर जिला सीतामढी बिहार, निशार पुत्र मोहम्मद जुल्फिकार जाति अंसारी मुसलमान निवासी फैफना थाना नरई जिला बलिया यूपी, प्रेम उर्फ विक्रम पुत्र भगवानदीन जाति कुशवाह निवासी अर्तरा जिला हम्मीरपुर यूपी, सावंत उर्फ सतेन्द्र शाह पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद जाति बनिया निवासी जी.5 गली नं 3 गाजीपुर नई दिल्ली, शिवम सिंह पुत्र रामवीर सिंह जाति राजपुत निवासी नगरिया जिला कासगंज यूपी, विष्णु कुमार पुत्र लखपत जाति बावरिया निवासी फिरोजपुर थाना पलवल सदर जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से दर्शनार्थीयों से चुराये 6 मोबाईल फोन, 4 पर्स तथा 2 ए.टी.एम. कार्ड बरामद किये गये।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.