बालघाट थाना अधिकारी मुरारीलाल मीणा पर ग्रामीणों ने वर्दी का रौब दिखाकर परेशान करने का आरोप
करौली. बालघाट थाना अधिकारी मुरारीलाल मीणा पर ग्रामीणों ने वर्दी का रौब दिखाकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए टोडाभीम डीएसपी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कुढावल सरपंच के नेतृत्व में प्रदर्शन कर टोडाभीम डीएसपी को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।
कुढावल सरपंच राजेश मीणा ने आरोप लगाया है कि बालघाट थाना अधिकारी मुरारी लाल मीणा अपनी वर्दी के दम पर क्षेत्र के ग्रामीणों को आए दिन परेशान करते हैं। आरोप है की थानाधिकारी लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां भी देते हैं। साथ ही घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने के भी लोगों ने आरोप लगाए हैं। बालघाट थाना अधिकारी पर वर्दी का रौब दिखाकर डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर थाना अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। थाना अधिकारी के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देखे वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.