बंदरो के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन – नादौती

बंदरो के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन – नादौती

बंदरो के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नादौती.उपखंड अधिकारी धीरज कुमार सिंह को नादौती के ग्रामीणों ने बंदरो के आतंक से छुटकारा दिलाने को लेकर सोपा ज्ञापन |ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की उपखंड मुख्यालय सहित कस्वे की सभी कॉलोनियो में बंदरो के आतंक से आमजन त्रस्त है | ज्ञापन देने आये गोपाल सैन ने बताया की कस्वे में गत एक वर्ष से बंदरो का इतना आतंक बढ़ गया है की आये दिन किसी न किसी को घायल कर जख्मी कर देते है|बच्चो और ओरतो का छत पर जाना बंद हो गया है |बंदरो के द्वारा घरो की छतो पर सुख रहे कपड़ो को फाड़ना,छत पर रखे सामान में तोड़फोड़ करना आम बात है |ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से बंदरो से निजात दिलाने की गुजारिस की |विजेंद्र जंगम ने उपखंड अधिकारी को बताया की बन्दर फल,मिठाई आदि की दुकानों से फल और अन्य सामान को उठाकर ले जाते है |पहले नादौती में बन्दर नहीं थे लेकिन गत बर्ष से बंदरो की संख्या में लगातार बढोतरी होती जा रही है |लगभग सैकड़ो से अधिक बंदर है कस्वे में इनके आतंक से आमजन सहित दुकानदार भी परेशान है |ज्ञापन देने बालो में अब्धेश ,मोहन लाल,जगदीश सिंह,घनश्याम सैन,बच्चूलाल,सहित दर्जनों से अधिक लोग रहे मोजूद |

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.