सामान्यजस एवं शांति के लिये जिले मे किया योग – करौली

सामान्यजस एवं शांति के लिये जिले मे किया योग – करौली

सामान्यजस एवं शांति के लिये जिले मे किया योग
करौली, 21 जून। सांतवे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामान्यजस एवं शांति के लिये जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगो ने स्वस्थ्य रहने के लिये योग किया।योग के जिला नोडल अधिकारी डॉ नंद कुमार शर्मा ने बताया कि 21 जून को प्रातः जेल परिसर, इंदिरा कॉलोनी, भारतीय डाक तार विभाग, कॉलेज परिसर, कैलादेवी धर्मशाला, विवेकानंद पार्क, गढखेडा, रोंधई, सोप, सहित अन्य स्थानांे पर लोगो ने योग किया। प्रशिक्षकोे द्वारा सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, भा्रमरी, शवासन, नवासन, गोमुखासन, शीर्षासन, प्रणायाम सहित अन्य योग क्रियाएं कराकर स्वस्थ रहने की सलाह दी। साथ ही नियमित रूप से योग कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मे वृद्धि कर सकते है व योग के प्रति और अधिक से अधिक लोगो को जागरूक कर सकते है। योग के कारण ही बहुत से लोग कोरोना से बचे है।इसलिये शरीर को मजबूत बनाने के लिये योग का नियमित किया जाना अति आवश्यक है। योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.