शहरी आजीविका मिशन योजना में स्वरोजगार लोन के लिए कर सकते है आवेदन-करौली

शहरी आजीविका मिशन योजना में स्वरोजगार लोन के लिए कर सकते है आवेदन-करौली

शहरी आजीविका मिशन योजना में स्वरोजगार लोन के लिए कर सकते है आवेदन
करौली, 7 जनवरी।जिला प्रबंधक विकास सामर ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल अन्तोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत बीपीएल चयनित परिवारों एवं गरीब शहरी परिवारों के सदस्यों जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम हो को सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
नगर परिषद करोली के आजीविका मिशन कार्यालय में बेरोजगार व बीपीएल चयनित परिवारों और वह परिवार जिनकी आय तीन लाख रुपये से कम है उन परिवारों के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगो को इस योजना के अन्तर्गत जो स्वंम का कोई उधोग धन्धा या अपने रोजगार के लिए कोई व्वसाय या कोई भी कार्य अपने रोजगार के लिए करना चाहते हैं उनके लिए इस योजना में केवल 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा नियमित ऋण चुकाने वाले अभ्यार्थियों को सरकार की ओर से इस योजना के द्वारा ब्याज पर अनुदान सब्सिडी राशि भी दी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद करौली की आजीविका शाखा में स्वरोजगार ऋणों के लिए आवेदन लिए जा रहे है।
उन्होने बताया कि ऐसे सभी पात्र आवेदक शीघ्र ही नगर परिषद कार्यालय करौली में जिला प्रबंधक आजीविका शाखा से सम्पर्क कर निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त करके शीघ्र ही इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी आजीविका के लिए इस योजना में आवेदन जमा करवाये।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.