संसद में कांग्रेस ने माना- हमारे चुनावी घोषणा पत्र में 3 कृषि कानून भी
राज्यसभा में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 3 कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ वार्ता के लिए गठित मंत्री स्तरीय समिति में रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को रखने और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शामिल नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए दिग्विजय सिंह ने यह स्वीकार किया कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उसके प्रावधान तीनों कृषि कानूनों में हैं लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस ने यह कभी नहीं कहा था कि बिना आम सहमति के इन कानूनों को लाया जाएगा.
दिग्विजय सिंह ने कहा, किसानों से चर्चा के लिए उन्होंने कृषि मंत्री को लगाया लेकिन पीयूष गोयल का किसानों से क्या लेना-देना है. रखना था तो राजनाथ सिंह को रखना चाहिए था. समझौते में राजनाथ सिंह का उपयोग क्यों नहीं किया गया? पीयूष गोयल किसानों का प्रतिनिधित्व करेंगे?
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.