टिकैत ने PM के समर्थन में दिया बयान, कहा- PM मोदी को गाली देने वाले आंदोलन से रहें दूर

टिकैत ने PM के समर्थन में दिया बयान, कहा- PM मोदी को गाली देने वाले आंदोलन से रहें दूर

टिकैत ने PM के समर्थन में दिया बयान, कहा- PM मोदी को गाली देने वाले आंदोलन से रहें दूर

किसान आंदोलन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने वालों को किसान नेता राकेश टिकैट ने कड़ा संदेश दिया है. राकेश टिकैट ने आज कहा कि किसानों के नाम पर पीएम को गाली देने वाले आंदोलन से दूर रहें. राकेश टिकैट ने कहा कि ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि लोग पीएम मोदी जी को गाली दे रहें हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग मोदी जी को गाली दे रहे है वो हमारे लोग नही हो सकते और वो मंच छोड़कर चले जाएं.

राकेश टिकैट ने कहा कि इस मंच को इस तरके के काम के लिए इस्तेमान करने नही दिया जाएगा. टिकैट ने कहा कि अगर कोई यहां आदोलन में है जो प्रधानमंत्री को गाली देते है तो हमें बता दो उसको यहां से जाना पड़ेगा. माहौल को खराब न करें. टिकैत ने कहा कि गाली हमें भी अच्छी नही लगती तो ऐसे में प्रधानमंत्री को गाली देना अच्छी बात नही है. राकेश टिकैत यह भी कहा कि 6 फरवरी को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम होगा. हालांकि राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि 6 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम नहीं किया जाएगा.

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.