केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को झेलना पड़ा किसानों का गुस्सा, ट्रैक्टर से रोका काफिला

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को झेलना पड़ा किसानों का गुस्सा, ट्रैक्टर से रोका काफिला

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को झेलना पड़ा किसानों का गुस्सा, ट्रैक्टर से रोका काफिला

केन्द्र के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच किसानों और खाप चौधरियों से बातचीत करने गए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और भाजपा के अन्य नेताओं को शामली जिले में कल किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ी. भैंसवाल गांव में खाप चौधरियों ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह समेत कई भाजपा नेताओं से मिलने तक से इनकार कर दिया. किसानों से बातचीत करने जा रहे भाजपा नेताओं का ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लगाकार कई जगह काफिला रोक दिया और भाजपा मंत्रियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. विरोध के बीच बालियान ने कहा कि चंद लोगों के विरोध से वह रुकने वाले नहीं हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा से जुड़े किसान नेताओं और खास तौर से जाट नेताओं को खाप चौधरी और किसानों के बीच पहुंच कर कृषि कानूनों को लेकर व्‍याप्‍त भ्रांतियों को दूर करने की जिम्मेदारी दी है. इसी कड़ी में बालियान का काफिला कल भैंसवाल गांव पहुंचा था, जहां पर एकत्र किसानों ने बालियान और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की. किसानों ने नारा लगाया पहले तीनों कानून वापस कराओ, फिर गांव में आओ.

G News Portal G News Portal
46 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.