करोड़ों की बैंक डकैती: नकाबपोश बदमाश 12 किलो सोना और ₹5.70 लाख नकद लेकर फरार

करोड़ों की बैंक डकैती: नकाबपोश बदमाश 12 किलो सोना और ₹5.70 लाख नकद लेकर फरार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार (आज) सुबह कट्टे की नोक पर एक बैंक से करोड़ों की डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिहोरा के नेशनल हाईवे और खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में यह वारदात उस समय घटी जब बैंक खुला ही था और कामकाज व लेन-देन शुरू नहीं हुआ था।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर पांच नकाबपोश बदमाश अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर योजनाबद्ध तरीके से बैंक परिसर में पहुंचे। बैंक खुलते ही उन्होंने कर्मचारियों की कनपटी पर कट्टा/रिवाल्वर अड़ाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात डकैतों ने बैंक से करीब 12 किलो सोना और ₹5 लाख 70 हजार नकद की लूट की है। बैंक से लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी हेलमेट लगाए हुए थे, चेहरे को मास्क से ढका हुआ था और उनके हाथ भी ढके हुए थे। महज 10 से 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर पांचों नकाबपोश डकैत पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।

वारदात की जानकारी मिलते ही खितौला और सिहोरा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाश किस दिशा में फरार हुए हैं।

लूट की इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गौरतलब है कि जिले के खितौला या सिहोरा में लगभग हर महीने चोरी की कोई न कोई वारदात होती रहती है। हाल ही में सिहोरा के बड़े धार्मिक स्थल ज्वालामुखी मंदिर में दो दिन पहले ही चोरी की वारदात हुई थी, जिसकी जांच अभी भी चल रही है।


#JabalpurBankRobbery #BankDacoity #JabalpurCrime #GoldLoot #MadhyaPradeshPolice #CrimeNews #IsafSmallFinanceBank #LawAndOrder

G News Portal G News Portal
188 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.