गिरिराज धाम गोवर्धन में 25 जून को मनाया गया लोकतंत्र स्वंत्रता सेनानी दिवस

गिरिराज धाम गोवर्धन में 25 जून को मनाया गया लोकतंत्र स्वंत्रता सेनानी दिवस

गिरिराज धाम गोवर्धन में 25 जून को मनाया गया लोकतंत्र स्वंत्रता सेनानी दिवस

 

पत्रकार रवि कुमार वर्मा के दादा जी स्व श्री राधेश्याम मेम्बर जी को किया गया नमन

कार्यक्रम में आये अतिथियों ने अपने अपने विचार किये व्यक्त

 

मथुरा गिरिराज धाम गोवर्धन के सोंख बाईपास पर स्थित कॉलोनी में 25 जून को लोकतंत्र लोकतंत्र सेनानी दिवस के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर स्वर्गीय लोकतंत्र स्वंत्रता सेनानी राधेश्याम मेम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।वही रवि कुमार वर्मा पत्रकार ने आये हुए अतिथियों का गले मे दुपट्टा डालकर स्वागत सम्मान किया।वही सियाराम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लम्बरदार ने कहा कि कि 25 जून 1975 को देश मे आपातकाल घोषित किया गया था जिसको भारयीय इतिहास का काला दिवस माना जाता है।इस अवधि मे लोकतंत्र के उच्च मूल्यों आदर्शों एवं मर्यादा के साथ खिलबाड किया गया था।आपात के दौरान स्वर्गीय राधेश्याम मेंबर साहब सहित हजारो लाखो लोगो ने मुखर होकर आपातकाल का विरोध करते हुये लोकतंत्र रक्षा मे योगदान दिया था।लोकतंत्र के रखवालों का लोकतंत्र सेनानी बनकर ऐसा सैलाब उमड़ा की जेलों में जगह नहीं बची। आखिरकार कुर्सी को बचाने वाले लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार को झुकना पड़ा।वही गोवर्धन के चेयरमैन खेमचंद शर्मा ने कहा कि देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों का बलिदान के चलते हम लोकतंत्र को बहाल करा सके। लोकतंत्र के यह सेनानी आज जीवन के आखिरी पड़ाव पर हैं।कुछ सत्ता भोग रहे हैं।कुछ अपना वहीं आम आदमी का जीवन जी रहे हैं।उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा कोई सत्ता कुर्सी का लालची अपने आंचल में मत पालना जो लोकतंत्र की हत्या कर दे।भारत की आत्मा को जिंदा रखने के लिए लोकतंत्र बेहद जरूरी है।इस मौके पर गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार गोवर्धन चेयरमैन पण्डित खेम चंद शर्मा समाजिक कार्यकर्ता मनीष लम्बरदार हरिओम शर्मा एडवोकेट डोरी लाल मेम्बर सियाराम शर्मा श्यामसुंदर उपाध्याय रवि वर्मा पत्रकार गौरव लछमन स्वरूप ओमप्रकाश अशोक कुमार बौद्ध रामु डॉक्टर मुकेश सैनी भगवान सिंह दूल्हे राम लीला बाबा राजू ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.