नगला कासोटिया नगला में दो पक्षों के बीच चली गोलियां,दो युवतियों सहित आधा दर्जन लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
युवती के फोन पर अश्लील मैसेज करने की लेकर हुआ विवाद
एक बाइक सवार युवक ने बाइक पर सवार होकर चलाई दूसरे पक्ष पर चलाईं गोली
गोवर्धन। राधाकुंड चौकी क्षेत्र के नगला कासोटिया रामनगर में महिला के फोन पर अश्लील मैसेज करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ देर बाद जमकर गोलियां चलने लगीं। नगला में भगदड़ मच गई। एक युवक ने बाइक पर सवार होकर अवैध हथियारों से गोली दूसरे पक्ष के युवक का पीछा करते हुए गोली चलाई। नजदीक के नगला पंजावी की दो युवतियों के गोली के छर्रा लगे हैं। घटना की सूचना पर गोवर्धन थाना व राधाकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए।
बुधवार को राधाकुंड चौकी के समीप नगला कासोटिया (रामनगर) में रवि कुमार पुत्र प्रेम सिंह, मनोज सिंह पुत्र किशन सिंह, यतेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, पवन पुत्र प्रेम सिंह, सुल्तान सिंह पुत्र किशन सिंह और राम हंस पुत्र रविकुमार, हरेंद्र, कुलदीप के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां जमकर लाठी डंडे फरसा, गोलियां चल गई आरोप है कि रविकुमार पक्ष से जीतू नामक युवक युवती के फोन पर मैसेज भेजता था। इसका विरोद किया तो मारपीट हो गई। हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुल्तान सिंह ने अंधाधुंध रायफल से फायरिंग की । जान बचाकर गॉव से पुलिस चौकी राधाकुंड आ रहे थे दूसरे पक्ष के युवक ने रास्ते मे बाइक से पीछा करते हुए गोली चलाईं जिसमे नगला पंजावी की रहने वाली दो युवती अनीता और रजनी के गोली के छर्रा लगे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए समुदायक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन में भर्ती कराया। चिकत्सकों ने यहां से गंभीर घायलों को मथुरा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नगला कासोटिया में दो पक्षों के बीच गोली चली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.