UNHCR ऑफिस के बाहर अफगानों का धरना, HC ने चेताया- कोरोना का सुपर स्प्रेडर न बन जाए, नोटिस जारी

UNHCR ऑफिस के बाहर अफगानों का धरना, HC ने चेताया- कोरोना का सुपर स्प्रेडर न बन जाए, नोटिस जारी

UNHCR ऑफिस के बाहर अफगानों का धरना, HC ने चेताया- कोरोना का सुपर स्प्रेडर न बन जाए, नोटिस जारी

पिछले कई दिनों से दिल्ली के वसंत विहार इलाके में बड़ी तादाद में अफगानी धरना दे रहे हैं. UNHCR ऑफिस के बाहर उनका आंदोलन जारी है लेकिन इस धरने की वजह से वहां रह रहे स्थानीय लोग परेशान हैं. एक तरफ उन्हें अपनी आवाजाही की चिंता सता रही है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर भी डरा रही है. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मुद्दे पर चेतावनी दी है.

जस्टिस रेखा पल्ली की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि आप इन तस्वीरों को देखें. क्या ये कोई सुपर स्प्रेडर नहीं बन सकता? किसी ने मास्क नहीं पहन रखा है. ये हो क्या रहा है? जब आम लोगों का मास्क न पहनने पर चालान कट रहा है तो यहां भी कुछ नियम होने चाहिए. अब इसी कड़ी में हाई कोर्ट द्वारा केंद्र, विदेश मंत्रायल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, दिल्ली सरकार, SDMC और दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस जारी कर दिया गया है.

जानकारी के लिए बता दें कि वसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. उसमें बताया गया है कि UNHCR ऑफिस के बाहर कई अफगानी धरना दे रहे हैं. अब वो प्रदर्शनकारी कॉमन पार्क में भी दाखिल हो गए हैं. ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है. याचिकाकर्ता के वकील ने बताया है कि इन प्रदर्शनकारी की वजह से आम लोग जरूरी सामान खरीदने भी बाजार नहीं जा पा रहे हैं. वहीं कई अफगानी सड़कों पर ही कचरा फेंक रहे हैं, ऐसे वो भी चिंता को बढ़ाने वाला साबित हो रहा है.

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.