लाल किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, पुलिस स्तब्ध, जब्‍त कर दर्ज किया केस

लाल किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, पुलिस स्तब्ध, जब्‍त कर दर्ज किया केस

लाल किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, पुलिस स्तब्ध, जब्‍त कर दर्ज किया केस

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर ड्रोन उड़ता देख पुलिस सन्न रह गई जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ड्रोन को जब्त कर लिया. जब पुलिस ने आगे की कार्रवाई की तो पता चला कि यह ड्रोन फिल्म की शूटिंग के लिए उड़ाया गया था.

पुलिस के मुताबिक 1 अगस्त को लालकिले के पीछे वाले रोड विजय घाट पर वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी. तभी शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और उस ड्रोन को लालकिले के ऊपर ले जाया गया.

दिल्ली पुलिस के स्टाफ ने जैसे ही ड्रोन को देखा तो हड़कंप मच गया फिर उस ड्रोन पर नजऱ रखी गई. ड्रोन के नीचे उतरते ही उसको कब्जे में ले लिया गया. वेब सीरीज की शूटिंग करने वालों के पास ड्रोन उड़ाने की परमिशन नहीं थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ड्रोन को जब्त कर लिया है.

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.