चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा बयान: ‘महाकुंभ हादसे के सबसे बड़े दोषी हैं बागेश्वर बाबा’

चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा बयान: ‘महाकुंभ हादसे के सबसे बड़े दोषी हैं बागेश्वर बाबा’

प्रयागराज: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए बागेश्वर बाबा जिम्मेदार हैं और उन पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बागेश्वर बाबा पर गंभीर आरोप

बागेश्वर बाबा पर आरोप लगाते हुए चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने कहा कि एक बागेश्वर बाबा हैं जिन्होंने वहीं कुंभ में खड़ा होकर कहा था कि जो यहां नहीं आएगा मौनी अमावस्या पर जब यहां अमृत वर्षा होगी वो देश्द्रोशी होगा। मैं मानता हूं कि जो लोग वहां गए और अव्यवस्था की वजह से जिनकी जान गई। उन सभी के जिम्मेदार बागेश्वर बाबा है। उनपर मुकदमा करके उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने लोगों से आवाह्न किया और उनके इस आवाह्न से वहां भीड़ हुई। मेरा मानना है कि ऐसे धर्माचार्यों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  

मुकदमे की मांग

चंद्रशेखर ने कहा, "उनके इस आवाहन से वहां भीड़ जमा हुई और अव्यवस्था के कारण कई लोगों की जान चली गई। ऐसे धर्माचार्यों पर मुकदमा चलाकर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।"

सरकार और प्रशासन पर भी निशाना

उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन पर भी सवाल उठाए। "जब प्रधानमंत्री ने संवेदना प्रकट की थी, तब मुख्यमंत्री और प्रशासन इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने किसके दबाव में संवेदना नहीं जताई?"चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि वहां के अधिकारी आखिर किसके दबाव में थें की इस पर संवेदना प्रकट नहीं कर रहे थे और इस पर अपनी बात नहीं रख रहे थे। कुंभ के साथ-साथ बागपत में भी जैन समाज के श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में 16-17 लोगों के जान जाने की खबर है। उनको क्या मुआवजा मिला ? कुंभ में जिनकी जान गई उन्हें मुआवजा दिया लेकिन यहां के लिए कुछ नहीं। मुआवाजा देने में भी गैरबराबरी कर रहे हैं।

अन्य घटनाओं पर भी उठाए सवाल

बागपत में जैन समाज के श्रद्धालुओं की मौत का ज़िक्र करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वहां भी 16-17 लोगों की जान गई, लेकिन उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। कुंभ में मुआवजा दिया गया, पर यहां भेदभाव क्यों?

चर्चा के लिए कई मुद्दे 

सर्वदलीय बैठक  के बाद आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद, चन्द्रशेखर आज़ाद ने कहा कि कई मुद्दे हैं क्योंकि पिछली बार सदन नहीं चल सका। एससी/एसटी छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे हैं। एससी/एसटी समुदाय पर बढ़ते अत्याचार, जाति जनगणना, वक्फ पर जेपीसी का एकतरफा फैसला और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए। 

**#ChandrashekharAzad #MahakumbhHaadsa #BageshwarBaba #JusticeDemand

G News Portal G News Portal
171 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.