कांग्रेसियों ने मनाया 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया -गंगापुर सिटी

कांग्रेसियों ने मनाया 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया -गंगापुर सिटी

कांग्रेसियों ने मनाया 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया -गंगापुर सिटी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगापुर सिटी की और से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवी स्टोर चौराहा, पर ध्वजारोहण कर मनाया गया। इस दौरान संगोष्ठियां कर कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला, संगोष्ठी की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कांग्रेस का इतिहास देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है। इसका गठन साल 1885 में हुआ जिसका श्रेय एलन ऑक्टेवियन ह्यूम को जाता है। एलेन ओक्टेवियन ह्यूम का जन्म 1829 को इंग्लैंड में हुआ था। वो अंग्रेजी शासन की सबसे प्रतिष्ठित ‘‘बंगाल सिविल सेवा’’ में पास होकर साल 1849 में ब्रिटिश सरकार के एक अधिकारी बने। 1857 की गदर के वक्त वो इटावा के कलक्टर थे।
लेकिन ए ओ ह्यूम ने खुद ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाई और 1882 में पद से अवकाश ले लिया और कांग्रेस यूनियन का गठन किया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस सबसे मज़बूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी। महात्मा गाँधी की हत्या और सरदार पटेल के निधन के बाद जवाहरलाल नेहरु के करिश्माई नेतृत्व में पार्टी ने पहले संसदीय चुनावों में शानदार सफलता पाई और ये सिलसिला 1967 तक लगातार चलता रहा। पहले प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू ने धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समाजवाद और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को सरकार का मुख्य आधार बनाया जो कांग्रेस पार्टी की पहचान बनी। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस से श्रीमती इन्दिरा गांधी चुनी गई जिनको विश्व में आइयन लेडी के नाम से पहचान मिली और उन्होंने भारत को मजबूती प्रदान की।
इससे पहले सरपंचगणों ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन किसान विरोधी बिलों के विरोध में भारतीय यूनियन के किसान जो कड़कड़ती ठण्ड में अपने हितों की रक्षा के लिए दिल्ली बॉर्डर पर करीब 32 दिन से आन्दोलन कर रहे हैं, केन्द्र की तानाशाही सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। हमारे किसान इन तीन काले बिलों का विरोध कर रहे हैं जो कि किसान विरोधी हैं। हम सब कांग्रेसजन इस संघर्ष में समस्त किसान संगठन एवं मजदूर, छोटे व्यापारियों के साथ खड़े हैं।<स्रद्ब1>इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया, सरपंच कैलाश माली, रेखा मौर्य, सुमनबाई मीना, लखन माली, मगनबाई, प्रहलाद गुर्जर, केशो माली, मुरारी सैनी, मोजन्तीदेवी मीना, महेश जादौन, पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूसिंह गुर्जर, नगरपरिषद के नवनिर्वाचित पार्षद कृष्णकुमार गोयल, मदन पचौरी, डॉ. बुधराम मीना, फिरोज खान, आकिब खान, महबूब खान, महेश रैगर, दिनेश धोलेटा, पुरूषोत्तम टल्लन हरिप्रसाद रौंसी, दीपचन्द जांगिड़, राजाराम मीना, सतीश धामोनिया, रूपचन्द माली, सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट, इतवारीलाल वाल्मिकी, हुकमचन्द शर्मा, विश्राम नेता, अजयकुमार (अज्जू), नवीन खान, राकेश सैनी, रवि मित्तल, छाजूलाल रैगर, सुनील जैमिनी, जगदीशनारायण मिश्रा, विजेन्द्रकुमार, हेमराज महावर, हरिलाल सैनी, सईद खान, एड. मो. अजीम, शहीद शाहीन, विकास बैरवा, दिलखुश बैरवा, रामकेश सैनी, आदि मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.