राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन ! आखिर आज फाइनल हो रही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन ! आखिर आज फाइनल हो रही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन ! आखिर आज फाइनल हो रही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन को लेकर हलचल तेज हो गई हैं. आखिर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी फाइनल हो रही हैं. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा आज लिस्ट को अंतिम रूप देंगे. आज जयपुर में दिनभर फाइनल लिस्ट को लेकर एक्सरसाइज होगी.

गहलोत और पायलट दोनों कैम्प्स के लोगों को बराबर तरजीह:
लिस्ट में गहलोत और पायलट दोनों कैम्प्स के लोगों को बराबर तरजीह मिलेगी और वहीं पीसीसी चीफ डोटासरा की पसंद को भी बराबर जगह मिलेगी. तीनों नेताओं के समर्थकों को संगठन की टीम में शामिल किया जाएगा. लिस्ट फाइनल होने के बाद सूची में शामिल सभी नेताओं को फोन किया जाएगा और फोन पर संगठन में शामिल होने की जानकारी दी जाएगी.

मंत्री, पूर्व सांसद और तीन बार के विधायकों को टीम में मिलेगी जगह:
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि लिस्ट में केवल वरिष्ठ नेताओं को ही तरजीह मिलेगी. मंत्री, पूर्व सांसद और तीन बार के विधायकों को टीम में जगह मिलेगी. सूची में 4 उपाध्यक्ष, 8 से 10 महासचिव और करीब 10 सचिवों के नाम शामिल होंगे.आज देर शाम तक प्रदेश प्रभारी अजय माकन सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे.

G News Portal G News Portal
75 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.